Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क,  www.hellobikaner.com. बीकानेर। सावन के महीने में बीकानेर के शिव मंदिरों में रोज आयोजन हो रहे है।

 

 

हर तरफ शिव भक्तिमय माहौल बना रहता है। स्थानीय धरणीधर मंदिर में हर साल की भांति इस फिर सावन के तीसरे सोमवार को धरणीधर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 

 

जिसमे धरणीधर महादेव का भव्य श्रृंगार और भस्म आरती के साथ महा आरती और महा अभिषेक 100 किलो दूध, दही, घी और शहद से किया जाएगा।

 

आयोजक धरणीधर श्रृंगार कमेटी ने बताया कि महा आरती ढोल नगाड़ों के साथ संगीतमय आरती की जाएगी इसके साथ पार्वती माता का भी भव्य अभिषेक किया जाएगा।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page