चूरू, मरुधरा जन विकास समिति द्वारा जरूरतमंदो को कंबल की वितरित करते पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण।

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, चूरू, hellobikaner.com, मरुधरा जन विकास समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, भाजपा नेता पदम सिंह, पार्षद सुलटी देवी चोपड़ा, सीताराम लुगरिया आदि ने जरूरतमंदो को 200 कंबल वितरित किये।

 

 

समारोह में गोपीचंद शर्मा हरिराम चोपड़ा प्रभु दयाल पुजारी राजकुमार सैनी चंचलेश सनी सैनी आदि ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि नर की सेवा करना नारायण सेवा है। इसलिए हर समाजसेवकों को सेवा करनी चाहिये। ताकि मनुष्य के कष्टों का निवारण हो सके।

 

 

समिति के अध्यक्ष गोपी शर्मा ने कहा कि सर्दी को देखते हुए समिति ने जरूरतमंद लोगो को कंबल वितरण करने का कार्य किया है। समारोह में 200 कंबल वितरित की गई। समारोह में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने फोन पर संबोधन कर सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page