hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,       चूरू। बीकानेर संभाग के चूरू जिले के वार्ड 4 में नई इदगाह के सामने एक घर में शुक्रवार की सुबह तीन बजे के आसपास एक घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।

 

 

 

व्यापारी नदीम सिरोहा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नई ईदगाह के सामने हारून सिरोहा के घर में लगभग शुक्रवार की सुबह 3 बजे के आसपास शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से हारून सिरोहा के घर की अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रूपये की नगद राशि जलकर खाक हो गई।

 

 

 

आग लगने से हारून का राशन कार्ड, मजदूर कार्ड, बीपीएल कार्ड व जमीन के कागजात जल गये। हारून ने कुछ दिन पहले ही दो घोड़ी 3 लाख 50 हजार में बेची थी। जो आग लगने के कारण जल गये। आग से फ्रिज, बिस्तर, जेवरात व बच्चों के जरूरी कागजात भी जल गये।

 

 

 

 

 

आग से लाखों रूप्ये का घरेलु सामान जल गया। हारून के घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल नमोनारायण ने मय पुलिस जाप्ता घटना का मौका मुआयना किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page