Share

बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल विजय घोषित हुवे  अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को हरा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन मेघवाल लगभग दो लाख अधिक वोटों से जीत हासिल की है। हम आपको बताते है कौनसी विधानसभा में किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले।

विधानसभा वार किसको कितने वोट मिले

बता दें कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन को 93971 वोट मिले है तो मदन को 52380, डूंगरगढ विधानसभा से अर्जुन को 67378 व मदन को 42472 वोट मिले है, बीकाने पूर्व से अर्जुन को 93868 व मदन को 51205 वोट मिले है। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन को 124624 व मदन को 42153 वोट मिले है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन को 57625 व मदन को 55831 वोट मिले है। नोखा विधानसभा क्षेत्र अर्जुन को 70711 व मदन को 42337 वोट मिले है। खाजूवाला विधानसभ क्षेत्र से अर्जुन को 71575 व 53251 वोट मिले है। लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन को 71695 व मदन को 51238 वोट मिले।

यह न्यूज़ भी पढ़े :  

बीकानेर : 46 वर्षीय शख्स ने ओढने से लगा ली फांसी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page