hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहन आचार्य , hellobikaner.com  तारानगर के उपभोक्ता समस्या निवारण के प्रदेशाध्यक्ष अमरसिंह चारण प्रेरणा से धुरिना ऑनलाइन ऐप व गुरुकुल के संचालक सुभाष चारण के सौजन्य से सोमवार को तारानगर, तारानगर के गांव खरतवास, पुनरास, ढाणी गंगाजल, चूरू के जोड़ी, सरदारशहर के हरियासर आदि गाँवों में जरूरतमंद लोगों को सैंकड़ो रजाई व कंबलो का वितरण किया गया।

 

 

इस मोके पर पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भगवानदास स्वामी, राजेंद्र प्रसाद जांगिड़, एचडीबी बैंक के मैनेजर मदन चारण, धन्नाराम इंदलिया, सुरेन्द्र चारण, पूर्णमल भाट, आशाराम सहारण, रुघवीर सिंह चौहान, रामसिंह प्रजापत आदि  लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चारण का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page