Share

बीकानेर,। स्वर्गीय पंडित गणेशदास पुरोहित की स्मृति में शनिवार रात पूगल पुरोहित परिवार की ओर से साले की होली में आयोजित भव्य जागरण में अनेक कलाकारों ने अनेक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। हेलो बीकानेर को प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार जागरण की शुरूआत प्रसिद्ध संगीतज्ञ नारायण रंगा ने ‘गाइए गणपति गजवंदन’ स्तुति के साथ की। उन्होंने ‘अटल छत्र की जय-जय हो’ और ‘जगत जननी की शरण तूं जा’ जैसे भजनों के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नवरत्न रंगा, मुन्ना सरकार, के.सी. काका ने एक के बाद एक सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। तबले पर गुलाम हुसैन ने संगत दी। जागरण रविवार अलसुबह तक चला। आयोजक स्वरूपसिंह पुरोहित ने सभी आंगतुकों का आभार जताया। महेश दास पुरोहित, रमेश दास पुरोहित, किसन पुरोहित, एस. कुमार पुरोहित और अशोक आचार्य ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। इस दौरान शहरी क्षेत्र के अनेक श्रोता मौजूद थे।
img20161126225907

About The Author

Share

You cannot copy content of this page