hellobikaner.com

Share

राजस्थान सरकार ने पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना एवं पटवारी हर्षवर्धन को राज्यसेवा से बर्खास्त कर दिया है। दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने इस मामले में पटवारी हर्षवर्धन को बर्खास्त किया। एसओजी-एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक वी के सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा में लिप्त 45 सहित 86 राज्यकर्मियों को बर्खास्त एवं सेवा से पृथक किया जा चुका है। सिंह ने बताया कि शेष 189 राज्यकर्मियों के विरूद्ध विभागीय जांच प्रक्रिया प्रक्रियाधीन हैं।

राज्य सरकार की पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का असर दिखने लगा है और पेपर लीक मामलों में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है और पेपर लीक मामलों में लिप्त राज्यकर्मियों को बर्खास्त कर सख्त संदेश दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन को जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में एसआईटी ने नेपाल बॉर्डर से किया था। इससे पहले हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को तत्कालीन भीलवाड़ा कलक्टर नमित मेहता ने बर्खास्त बर्खास्त किया था। सरिता ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर उत्तीर्ण की थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page