Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, hellobikaner.com चूरू जिले के वार्ड नंबर 17 में आज सुबह 10 बजे 10 वर्षिय एक बच्चा पंतग लूटने के चक्कर में छत की दिवार पर लगी कील से टकराने के कारण दाई आंख पर चोट लगने के कारण चोटिल हो गया।

 

साजिद ने बताया कि अयान सुबह 10 बजे घर की छत पर गया था। छत पर आर्यन ने देखा कि एक पतंग कटी हुई आ रही थी। तभी अयान पंतग लूटने के लिए दौड़ा। पतंग लूटते समय अचानक अयान का सन्तुलन बिगड़ गया। सन्तुलन बिगड़ने से अयान छत की दिवार से जा टकराया।

 

 

टकराने के कारण दिवार में लगी कील अयान के दांयी आंख के उपर कील घुस गई। कील घुसते ही बच्चा चिल्लाया। बच्चें के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर आये तो देख की अयान की आंख के पास से खून बह रहा था।

 

 

तब परिवार के लोग अयान को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लेकर आये। अस्पताल में चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों ने अयान का प्राथमिक उपचार किया। अयान के आंख के पास चार टांके लगाये गयें।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page