hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  राजस्थान में एक तरफ पुलिस अपराधियों को पकड़ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है वही कैबिनेट मंत्री के शहर बीकानेर में आपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन अपराधी आपराधिक गतिविधियों का अंजाम दे जाते है। थानों में लूटपाट के दो मामले दर्ज करवाए गए है। दोनों मामले महिलाओं ने दर्ज करवाए है।

 

 

 

इन दिनों बीकानेर में लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय नज़र आ रहा है। बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाने से मजह कुछ ही दूर दो बाइक सवार युवक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रात 9 बजे एक माँ अपनी बेटी के साथ लालजी स्वीट्स के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान लेने उतरी की दो नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।  महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है की बैग में जरुरी कागजात के साथ आभूषण भी थे।

 

 

 

ऐसी ही एक और घटना बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती में हुई। इस क्षेत्र में एक महिला और उसकी पुत्री बाजार जाकर अपने घर वापस जा रहे थे इस दौरान एक अज्ञात युवक बाइक पर आया और उसके हाथ से बैद छीनकर रफुचकर हो गया, बताया जा रहा है की यह घटना भी लगभग 9 बजे के आसपास की है। महिला ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया की बैग में 23 हजार रूपये और आई डी थी।

 

 

 

इससे पहले भी बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में संभागीय आयुक्त के घर पास एक महिला से लूटपाट की घटना हुई ये महिला अपने सम्बंधित के विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रही थी।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page