Share

बीकानेर जिला उधोग संघ के निर्विरोध हुए चुनाव पश्चात आज प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में हुवा |
संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने पधारे सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बीकानेर जिला उधोग संघ के सचिव पद पर विनोद गोयल को, संयुक्त सचिव पद पर हरिकिशन गहलोत एवं कोषाध्यक्ष पद पर पारस डागा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया |अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि इस 2017 वर्ष में संघ द्वारा स्वयं एवं प्रसासन के साथ मिलकर सामाजिक सरोकार के कार्यो में पूर्णतया अपनी भागीदारी निभायी जायेगी |
सभी मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बीकानेर जिला उधोग संघ के विकास एवं संघ द्वारा किये जाने वाले सामाजिक सरोकारों में सक्रीय रूप से भागीदारी का आश्वासन दिया |
मीटिंग के दोरान उपाध्यक्ष निर्मल पारख, केदारचन्द अग्रवाल, नरेश मित्तल, शिवरतन पुरोहित, कन्हैयालाल लखाणी, विजय जैन, कृष्ण कुमार मेहता, दिलीप रंगा, चन्द्रप्रकाश नवलखा, किशन मूंधड़ा, किशन लाल बोथरा एवं संघ के कार्यालय-सचिव सावन पारीक उपस्थित थे |

About The Author

Share

You cannot copy content of this page