hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदन मोहन आचार्य  हरियाणा के विंभिन्न ज़िलों में सामाजिक कार्यों में संलग्न मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र द्वारा आरोहण वेलफेयर सोसाइटी यमुनानगर के सौजन्य से संचालित दिव्यांग शिविर में गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बलिदानी चारों पुत्रों की स्मृति में दिव्यांग बच्चों को एवं उनके देखभाल करने वाले सेवकों को जसिया वितरित की गई।

 

 

 

कार्यक्रम में यमुनानगर के नगराधीश अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रुप में पधारे हुए थे जबकि पुलिस सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा प्रभारी जागरूकता एवं पुनर्वास एनसीबी हरियाणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि नगराधीश अशोक कुमार महोदय ने कहा की जीवन का सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर बालक फतेह सिंह जोरावर सिंह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया।

 

 

 

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा की गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार का अद्वितीय बलिदान देशवासियों में देशभक्ति की भावना और अच्छे संस्कार उत्पन्न करेगा तभी समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियों एवं नशे जैसी बुराई से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मानव मित्र मंडल के पदाधिकारी नरेश सैनी, भारतेंदु हरीश, करमचंद, राजेंद्र कुमार आदि ने जर्सी वितरण के कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

 

 

 

भारतेंदु हरीश व नरेश सैनी जी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज में संवेदनात्मक सोच बने इस तरह का प्रयास संस्था द्वारा भविष्य में किया जाता रहेगा। आरोहण वेलफेयर सोसाइटी यमुनानगर की समन्वयक रेखा ठकराल ने दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के लिए और उनके जीवन को सरल बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उन सभी गतिविधियों से अवगत कराया। सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ रितु सोनी ने मानव मित्र मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं नगराधीश अशोक कुमार का चलभाष के माध्यम से धन्यवाद प्रस्तुत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page