
hellobikaner.com
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, खबर सर्किल (राजेश ओझा)। सोशल मीडिया पर लगातार नए नए फीचर जुड़ रहे है। जब से सभी सोशल मीडिया एप पर ए आई फीचर जुड़ गया है तब से क्रांति सी आ गई है। लोग इस ए आई फीचर का अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन एक ए आई फीचर ने पिछले कुछ दिनों से तूफ़ान ला दिया दिया है। उसका नाम है ग्रोक ….
ए आई लगभग वो सारे वो काम कर रहा है जो उसे करने के लिए कहाँ जाता है। लोग ए आई से वो काम करवा रहे है जो वो लोग नहीं कर सकते या फिर उस काम काम को करने में काफी समय और काफी रूपये लगते है।
ए आई की दुनिया में एक और प्रवेश हुआ है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नया ए आई फीचर ग्रोक जोड़ दिया गया है एक्स पर लोग इस फीचर से जो दिल में आये पूछ रहे है और ग्रोक इसका अपने हिसाब से जवाब दे रहा है।
पिछले कुछ दिनों से ग्रोक से भारत के लिए पूछे गए सवालों में ग्रोक ने चौकाने वाले जवाब दिए है। लोग ग्रोक से एतिहासिक के साथ- साथ मनोरंजन के सवाल भी पूछ रहे है।
कई सोशल मीडिया यूजर का मानना है की ग्रोक से पूछे गए सवाल में ग्रोक ने अपशब्दों का प्रयोग किया है, सूत्रों की माने तो अभी तक इसके लिए भारत सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।
दुसरे देश के यूजर ग्रोक से भारत विरोधी सवाल कर रहे है तो क्या ये माना जाये की भारत के लिए सोशल मीडिया एक्स का ए आई फीचर ग्रोक खतरा बन सकता है ? कुछ सोशल मीडिया यूजर भारत की मौजूदा सरकार को लेकर भी ग्रोक से सवाल कर रहे है जिसका ग्रोक ने जवाब भी दिया है।
आप भी एक्स (twitter) पर जाकर ग्रोक से सवाल पूछ सकते है। इसके लिए आप के पास एक्स का अकाउंट होना चाहिए और उस अकाउंट पर ग्रोक चैट बॉक्स ऐड ओन होता है तो आप ग्रोक का उपयोग कर सकते है।
निचे कुछ फोटो में आप देख सकते है ग्रोक से पूछे गए कुछ सवालों के जवाब …