hello bikaner

hello bikaner

Share

बीकानेर hellobikaner.com राजस्थान सहित कई राज्यों में फैले लम्पी वायरस से गायों पर भारी संकट आन पड़ा है। इस लंपी बीमारी के संक्रमण के चलते बीकानेर में कई गायें मर चूकी है। यह संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है बीकानेर के हर गली मौहल्ले में मौजूद गायों पर इसका असर देखा जा सकता है।

 

 

गायों पर आये इस भारी संकट को दूर करने के लिए बीकानेर के जेलवेल मौहल्ले के सामुदायक भवन चौक में गौ रक्षा सुन्दर काण्ड पाठ चल रहा है। ये सुन्दर काण्ड का पाठ पार्षद पारस मारू द्वारा करवाया जा रहा है। मौहल्ले वासियों का मानना है की इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गायों पर आया यह संकट जल्द टल जायेगा।

 

 

 

गौ रक्षा सुन्दर काण्ड पाठ के आयोजन में आनंद होटल के संस्थापक शिव रतन पुरोहित, मिस्टर भाटी टेलर्स के संस्थापक मूल जी भाटी, रामदेव धांधल, ऋषिराज शर्मा, विजय शर्मा, समाजसेवी विजय कुमार सेन, मनीष पुरोहित ,कमल भाटी, चेतन शर्मा, इन्द्रराज सेन, सौरभ जैन, अशोक पुरोहित, हंसराज भाटी, शुभम, हेमन्त, आदि उपस्थित रहे।

 

आपको बता दें कुछ दिनों पहले बीकानेर रत्तानी व्यासों के चौक में स्थित सत्य नारायण मंदिर में स्थित भगवान् की मूर्ति पर भी अचानक से लम्पी वायरस जैसे निशान उभरने की खबरें सामने आई थी।  वहां के लोगों का मानना है की गायों पर आये इस संकट को भगवान् अपने उपर ले रहे है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page