hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,       जयपुर।  राजस्थान में अप्रैल महीने में ऐसा लग रहा था की इस बार गर्मी आएगी ही नहीं है बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। लेकिन मौसम बदला और अप्रैल के बाद आये मई महीने में लगातार गर्मी के तेवर तेज होते नज़र आ रहे है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

 

मौसम विभाग जयपुर ने हीटवेव व आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जोधपुर संभाग में कही- कही तापमान 44 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल सम्भावना है।

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 12 व 13 मई को पश्चिम राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर सम्भागों के जिलों में अधिकांश तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होने की सम्भावना है। पूर्व राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की सम्भावना है।

 

 

 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। 13 व 14 मई से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर, सम्भाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं- कही तेज आधी (30 से 50 किमी प्रति घंटा) चलने की सम्भावना है। साथ ही 15 व 16 मई को आंधी व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में २ से ३ डिग्री की गिरावट होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page