Share

बीकानेर hellobikaner.com बीकानेर नगर निगम में हाल ही में रिक्त हुए वार्ड संख्या पांच के पार्षद पद हेतु आगामी 25 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने कान्ता भाटी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

 

 

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पिछले निगम चुनाव में इसी वार्ड से पार्टी प्रत्याशी रही कान्ता भाटी का नाम तय किया गया है।

 

सिंह ने बताया कि संगठन की पूरी मजबूती के साथ यह उपचुनाव गोपेश्वर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत के संयोजन में गठित चुनाव संचालन समिति की देख रेख में लड़ा जाएगा।

 

https://hellobikaner.com/news-circle-the-dream-of-crores-of-indians-is-broken-but-who-is-responsible-for-this-shameful-defeat/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page