Share

बीकानेर hellobikaner.com शादी के बाद दुल्हन सोने-चांदी व नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बीकानेर के फड़बाजार क्षेत्र में रहने वाले नवरतन ने इस सम्बन्ध में कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है।

 

 

नवरतन धोबी ने पुलिस में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया की उसकी शादी एक लड़की के साथ हुई थी। ये लड़की कुछ दिन साथ रहने के बाद सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार हो गई है।

 

 

विवाह करवाने वालों में अधिकांश चूरू जिले के सुजानगढ़ और महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। दर्ज मामले के अनुसार सुजानगढ़ के कैलाश धोबी और सलीम ने ही उसे लड़की बताई थी और अमरावती के लक्ष्मीदेवी, सुनीता, लाडनूं का मौले खान और सुजानगढ़ की ही फिरोज बानो ने शादी के लिए प्रेरित किया था।

 

शादी के बाद लड़की घर का सामान लेकर चली गई। उसके पास नगद रुपए भी हैं, जो घर रखे हुए थे। कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है और फरार लुटेरी दुल्हन की तलाश भी शुरू कर दी है।

 

मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, कहा- मंत्री माफी मांगे नही तो दिखाएंगे काले झंडे, वीडियो

About The Author

Share

You cannot copy content of this page