Share

बीकानेर hellobikaner.com श्रीनारी उत्थान सेवा समिति की ओर से सोमवार को रक्षा बंधन के पर्व पर अंचा बाई अस्पताल, रानी बाजार,सादुल सिंह सर्किल पर तैनात पुलिस जवानों (कोरोना वारियर्स) को रक्षा सूत्र बांध कर दिन रात निस्वार्थ देश सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

श्रीनारी उत्थान सेवा समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान डॉक्टर,पुलिस जवान द्वारा देश सेवा का अद्भुत जज्बा पेश किया गया है। दिन रात अपनी जान की बाजी लगाकर शहर और देश के नागरिकों का कोरोना महामारी से सुरक्षा कर रहे है।

गौड़ ने कहा है कि पुलिस जवान एवं डॉक्टर के रक्षा सूत्र बांध कर इनकी लंबी उम्र की कामना करी। इस अवसर पर सिद्धिक अग्रवाल,प्रियंका गहलोत,चाहत गौड़ ने तिलक लगा कर जवानों और डॉक्टर की कलाई पर राखी बांधी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page