hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com  इस अलबेले मस्ताने शहर बीकानेर की पहचान हमेशा यहाँ के लोगों के कारण रही है।इस शहर की तरह यहाँ के लोग भी अलबेले व मस्ताने मिजाज के होते है। गत दिनों बीकानेर शहर ने खो दिया हंसमुख, मिलनसार किशन कुमार कल्ला उर्फ़ के के कल्ला को, हर व्यक्ति इस खबर से बेहद सदमें में था।

 

 

स्व. किशन कुमार कल्ला उर्फ़ के के कल्ला अखंड रामायण पाठी सीटू कल्ला के छोटे भाई थे। कल्ला परिवार बीकानेर शहर में धार्मिक सत्संग, रामायण पाठ व सुन्दर काण्ड से पहचाना जाता है।

 

परिवार के मनोज कल्ला ने बताया की ब्रह्मपुरी चौक हनुमान मंदिर के आगे आज किशन कुमार कल्ला उर्फ़ के के कल्ला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सुन्दर कांड व सत्संग का आयोजन सायं 7 बजे से रखा गया है।

 

परिवार के सूचित कल्ला (उर्फ़ मोनू) ने बताया की आज के इस आयोजन में बीकानेर के समस्त अखंड रामायण पाठी, सुन्दर काण्ड पाठी, समस्त मानस प्रेमीयों के स्वरों से सुन्दर कांड पाठ का आयोजन होगा।

 

सुन्दर काण्ड पाठ के बाद देर रात तक सत्संग का कार्यक्रम चलेगा। कल्ला परिवार ने बीकानेर के समस्त धार्मिक आयोजनों से जुड़े लोगों से निवेदन किया है की आज सायं 7 बजे ब्रह्मपुरी चौक के इस आयोजन में जरुर पधारे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page