hellobikaner.com

Share

तिरंगा वितरण में भामाशाह आ रहे आगे, अभियान को मिल रही मजबूती : रांका

 

बीकानेर hellobikaner.com देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत देश में करीब 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य है।

 

यह बात गुरुवार को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक महावीर रांका ने सर्किट हाउस के पास स्थित कार्यालय में तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह के सान्निध्य में तिरंगा वितरण अभियान की शुरुआत की गई है। महावीर रांका ने बताया कि 14 हजार तिरंगे अभियान प्रभारी भगवान सिंह मेड़तिया व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह को सौंपे गए। शेष 10 हजार तिरंगे अन्य संस्थानों को वितरित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान प्रभारी भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक तिरंगे वितरित कर लक्ष्य को मजबूत बनाया जाएगा।

 

पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बताया कि भामाशाहों द्वारा तिरंगे प्राप्त हो रहे हैं जिन्हें आगे भेजकर पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि रोटरी क्लब आध्या की पूर्व अध्यक्ष निशिता सुराणा को 550 तिरंगे तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बच्छासर की प्रधानाचार्य बिमला आर्य को 250 तिरंगे सौंपे। इस दौरान शिवकुमार बडग़ुजर, प्रदीपसिंह रावत, चंद्रकुमार ओझा व भवानी सोलंकी उपस्थित रहे। तिरंगा वितरण के दौरान भगवानसिंह मेड़तिया, भामाशाह मोहन सिंह नाल, मूलसिंह, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत व जितेन्द्र सिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page