Share

बीकानेर hellobikaner.com आज सुबह से ही बीकानेर के शहरी क्षेत्र में एक खबर ने सब को स्तब्ध कर दिया। हंसमुख, मिलनसार सामाजिक कार्यकर्ता सुशील जोशी उर्फ आईया महाराज का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। सुशील जोशी उर्फ आईया महाराज स्व. ब्रजरतन जोशी के पुत्र थे।

 

इस सूचना से पुष्करणा समाज व कलाकार जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  सुशील जोशी उर्फ़ अईया महाराज बीकानेर के सार्वजनिक निमार्ण विभाग में काम करते थे। लेकिन अचानक ही एक अगस्त को ही अईया महाराज ने समय से पूर्व अपना रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) ले लिया। ये बात सुन परिवार के लोग भी हैरान हो गए तो अईया महाराज अपने मस्त मोले अंदाज में बोले “बहुत कमाया अब घर आवो बालम“….

 

हालाँकि अपने दोस्तों को आईया महाराज पिछले कुछ दिनों से कह रहे थे की 15 अगस्त को में आजाद हो रहा हूँ। जब कोई इस बात के बारे में पूछता तो अईया महाराज बोलते थे बस 15 अगस्त को में आजाद हो रहा हूँ।

 

आईया महाराज होली में स्वान, रम्मतों में कलाकार, रामलीला सहित चौक-गुवाड़ में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लेते थे। इसके अलावा वीडियो एलबम का प्रचलन हुआ उस समय इन्होंने अभिनय व निर्देशन शुरू किया। उस दौरान शहर के कई लोगों को कलाकार बनाने में अपनी भूमिका निभाई। आईया महाराज लोक कलाकार होने के नाते स्टेज कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे।

 

आईया महाराज साफा बांधने में भी एक्सपर्ट थे, कई कलाकारों को इन्होंने साफा बांधे। इसके अलावा टेलीविजन जगत में इन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। जिसमें बालिका वधू जैसे प्रसिद्ध सीरियल भी शामिल है। जन जागरूकता अभियान के नुक्कड़ नाटकों व रंगमंच में भी इन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। ऐसे में जोशी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण कलाकार जगत में शोक की लहर है। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों ने उनको याद करते हुए शोक व्यक्त किया।

 

अईया महाराज के कुछ यादगार वीडियो …

 

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page