Tokyo 2020: India at the Olympic Games
दिल्ली hellobikaner.in भारत के लिए कल का दिन मतलब ओलिंपिक खेलों का 15वां दिन इतिहास में दर्ज हो सकता है। कल भारत के लिए ओलिंपिक खेल में तीन ऐसे खिलाडी है जो स्वर्ण पदक जीत सकते है। अगर हम 2012 लंदन में हुए ओलिंपिक खेलों की बात करें तो उसमें भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम किए थे। 2021 तोक्यो ओलिंपिक खेलों में अब तक भारत ने दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं।
भारत के लिए कल का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है। भारत के लिए कल यानि शनिवार को एक गोल्ड समेत तीन मेडल दांव पर है। भाला फेंक प्रतियोगिता में कल सबकी नज़रें एथलीट नीरज चोपड़ा पर रहेगी। नीरज ने क्वालिफिकेशन मुकाबलें में 86.65 मीटर के थ्रो के साथ ही भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी थी। जानकारों के अनुसार नीरज स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। नीरज के नाम 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रेकॉर्ड भी है। इसलिए नीरज की पूरी कोशिश रहेगी की वो भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।
इसीतरह एक और खिलाडी है बजरंग पूनिया जिनसे भारत को ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद होगी। बजरंग का सपना था की वो देश के लिए स्वर्ण पदक जीते लेकिन उनका यह सपना टूट गया है। 2021 टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए पदक के दावेदार बजरंग को विक्ट्री बाई फॉल के आधार पर जीत मिली।
सबसे ज्यादा अगर चर्चा हो रही है तो वो है अदिति अशोक की, जी हाँ अदिति अशोक एक गोल्फर है। जानकारों के अनुसार अदिति सिल्वर मेडल जीत सकती है। आपको बता दें की 2016 में ओलिंपिक खेलों में गोल्फ की वापसी हुई उसके बाद अभी तक किसी भी भारतीय पुरुष या महिला ने अब तक गोल्फ में भारत को कोई पदक नहीं दिलाया है तो अदिति अशोक को इस ख़िताब का मायने पता है।