Share

हैलो बीकानेर/नोहर। हनुमान प्रसाद दीक्षित स्मृति साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन स्थानीय श्री राम वाटिका में शनिवार शाम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में साहित्यकार सम्मान एवं पुस्तक लोकार्पण का आयोजन किया गया।

स्व. हनुमान प्रसाद दीक्षित साहित्यकार सम्मान ख्यातनाम साहित्यकार पत्रकार एवं रंगकर्मी श्री मधु आचार्य ‘आशावादीÓ को अर्पित किया गया। इसके ग्यारह हजार रूपये, शॉल स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर ‘तत्पुरूषÓ ने स्व. दीक्षित से जुड़े संस्मरणों की चर्चा करते हुए ऐसे आयोजनों के लिए शारदा साहित्य संस्थान को साधुवाद किया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति मेहरूनिशा टाक ने साहित्य को समाज का दर्पण बताया।

विधायक अभिषेक मटोरिया ने सभी साहित्य प्रेमियों व कवियों को स्व. हनुमान प्रसाद दीक्षित के साहित्य कर्म से सीखने की आवश्यकता जताई। सम्मानित साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादीÓ ने नोहर को जिन्दादिल लोगों का शहर बताया व शारदा साहित्य संस्थान के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित श्रीगंगानगर के साहित्यकार डॉ. कृष्ण कुमार ‘आशुÓ की व्यंग्य रचना पुस्तक ‘स्कैंडल मार्चÓ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पुनिया, पालिका चैयरमैन, अमित चाचाण, उर्मिला बिजारणियां, अश्वनी शर्मा, हरीश बी. शर्मा, ने भी विचार व्यक्त किये। शारदा साहित्य संस्थान के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र प्रताप शर्मा ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page