hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदन मोहन आचार्य चूरू संसदीय क्षेत्र से नोहर तहसील में गाँव ढंढेला के विश्वरीकोर्ड होल्डर, विश्वकर्मा रत्न डॉ त्रिलोक चन्द सुथार (माण्डण) ने मुख्यमंत्री हाउस में  मुख्यमंत्री  के पिता  स्व०लक्षमण सिंह गहलोत की काष्ठ प्रतिमा बना कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेंट की काष्ठ कलाकार मांडन ने बताया कि यह मूर्ति सागवान की लकड़ी से बनी है।

 

 

जिनकी लम्बाई30 इंच व चो०24 इंच है और इनमें किसी प्रकार का जोड़ नही है।यह मूर्ति स्टैंड व दीवारी रूप में उपयोग किया जा सकता है जो हर डिजाइन फोल्डिंग है।इस मूर्ति बनाने में करीब 40दिन लगे हैं जो बहतरीन लँकार से सजाया गया है।डॉ. त्रिलोक ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ काफी देर कला पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उनकी  काष्ठकला की प्रशंसा करते हुए कहा कि काठ प्रतिमा भेंट करने वाले आप पहले आर्टिस्ट है।

 

 

इस मौके पर जन अभाव अभियोग निराकरण समिती के अध्यक्ष पुखराम पारासर ने बताया कि काष्ठकला को बढ़ावा मिलेगा।नोहर पूर्व कृषि उपजमंडी चेयरमैन बलवीर सुथार ने काष्ठकला बोर्ड के गठन करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की। इसप्रतिमा को भेंट करने के दोराना रावतसर काग्रेस नगर अध्यक्ष सोहन लदोईया, नोहर से पूर्व कृषि उपजमंडी चेयरमैन बलवीर सुथार, नोहर के कोंग्रेस ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष  अमर सिंह सुथार युवा पत्रकार बाल कृष्ण व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता आदि मोजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page