hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, श्रीगंगानगर। परिस देशमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने जानकारी देते हुए बताया मेडिकेटड नशा, मादक पदार्थों व इनकी तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध रेंज में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है।

 

 

 

श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा इसी अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही कर रही है। पुलिस के अनुसार दिनांक ०२ अक्टूबर २०२२ को खेत राजाराम रोही २९ आरबी, रायसिंह नगर में पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आई अवैध मादक पदार्थ ०२ किलो हैराईन को जब्त किया गया था।

 

 

 

जिस पर पुलिस थाना रायसिंह नगर में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान रामचन्द्र कस्वां पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना श्रीविजयनगर को सुपुर्द किया गया था।

 

 

 

अनुसंधान अधिकारी मय टीम द्वारा उक्त प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण एवं अनुसंधान के आधार पर आरोपी बक्शीश सिंह पुत्र शरमेल सिंह निवासी २५ आरबी पुलिस थाना रायसिंहनगर को आज दिनांक ०६ अप्रेल २०२३ को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

प्रकरण के आरोपी बक्शीश सिंह को पाकिस्तान से तस्करी कर मंगवाई गई अवैध हेरोईन में हिस्सा में आने वाली राशि को लेकर इसके अन्य साथी विचित्र सिंह आदि द्वारा लोहे की राड़ से तांग तोड दी गई थी। आरोपी बक्शीश सिंह से घटना के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page