Share

चूरू (श्याम जैन) hellobikaner.com राजगढ़ से पिलानी की ओर जाने वाले हाईवे पर रविवार की देर रात को जानलेवा सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा दो व्यक्ति इस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

हादसे में मौत का शिकार हमीरवास गांव के दिलबाग धांगड़ हुए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय अंकित उनका भतीजा है। तीसरा घायल मुकेश धांगड़ भी हमीरवास गांव का ही है। दोनों घायलों को रात को ही हिसार रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह दुर्घटना हमीरवास गांव से आगे नीमा के आसपास हुई है। ट्रक और बोलेरो के मध्य हुई इस दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़े नजर आ रहे हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page