Share

सादुलपुर, श्‍याम जैन । राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र की विशिष्टतम खेल प्रतिभा एवं पैरा ओलम्पिक में अब तक का नया रेकाॅर्ड बनाने वाले पदमश्री देवेन्द्र झाझड़िया का 10 अक्टूबर को यहां पहूंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भाला फैंक में अपना ही 12 वर्ष पुराना रेकाॅर्ड तोड़ कर नया विश्व रेकाॅर्ड बना कर दुसरी बार स्वर्ण पदक पाने वाले झाझड़िया चूरू से करीब पौणे दो बजे पहूंचे, नगर सीमा पर नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष छबीलचन्द बैरासरिया, देहात अध्यक्ष सतवीर पूनियां, पूर्व चैयरमेन जयभगवान सैनी, छात्र नेता कृष्ण भाकर, ए.बी.वी.पी. के

promotion-banner-medai-04

कार्यकर्ताओं, नगरपालिका सदस्यों, विभिन्न सरकारी तथा निजि विद्यालयों के संचालकों ने अगवानी कर फूल मालाओं से लाद दिया। देवेन्द्र का स्वागत करने वालों की होड़ लगी रही। विप्र फाऊंडेशन की और से झाझड़िया का वहीँ पर सम्मान किया गया। वहां से झाझड़िया खुली जीप में बैठ कर जुलुस के साथ रवाना हुए, तो विभिन्न शालाओं के छात्र छात्राओं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अभी समाचार लिखे जाने के समय देवेन्द्र का स्वागत जुलुस जारी है।

14568037_1159659154099596_7247941085828089295_n 14606549_1159695430762635_7025183132974987346_n 14666183_1159659054099606_4272390839877709536_n

जुलुस कस्बे मुख्य मार्गों से होता पंचायत समिति पहूंचेगा। पंचायत समिति परिसर में उनका नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। अभिनन्दन समारोह संभवतया साढ़े तीन बजे आरम्भ होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page