hellobikaner.in

Share

पंजाब। पाकिस्तान ने अमृतसर में स्थित अटारी-वाघा सीमा से 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया। एक मछुआरे ने बताया, “हम 4 साल बाद वापस आ रहे हैं। पाकिस्तान में जो भारतीय लोग फंसे हैं वे भी रिहा होने चाहिए। वहां खाने की दिक़्कत है। अगर समय रहते वे नहीं आए तो शायद उनका मृत शरीर भारत आए।”

पाकिस्तान ने गुजरात के रहने वाले 20 मछुआरों को रिहा किया है। यह लोग मछली पकड़ते समय पाकिस्तान चले गए थे। इन पर ज्यूडिशियल ट्रायल चला और करीब 4 साल की सज़ा हुई। इनकी सज़ा खत्म हुई है और अटारी सीमा से यहां आए हैं। गुजरात पुलिस इनको लेकर जाएगी: अरुण पाल, प्रोटोकॉल अधिकारी, अमृतसर

About The Author

Share

You cannot copy content of this page