Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com बीकानेर पुलिस ने शहर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

इस सम्बन्ध में लड़की की मां ने नया शहर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी उसके बाद नया शहर पुलिस ने शहर के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया जिससे उनको सफलता हाथ लगी और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

दर्ज मामले के अनुसार बिहार के मधुबनी गाँव में रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ मजदूरी करने के लिए बीकानेर आई हुई थी। उसकी नाबालिग बेटी किसी काम से बाहर गई हुई थी लेकिन वो वापस नहीं लौटी।  इस पर महिला ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया दिया।

 

 

महिला ने पुलिस को बताया की उसके घर के पास रहने वाला मोहम्मद अली की उसकी बेटी पर गलत नज़र थी वो उसकी बेटी को विवाह करने का झांसा भी देता था। पुलिस ने मोहम्मद अली के घर के साथ ही परिजनों के यहां छापेमारी की। उसके परिजनों पर दबाव बनाया गया। जिसके बाद मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page