hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com  बीकानेर की नयाशहर पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी दीपंचद सहारण ने बताया कि दो बाइक चोटों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से चोरी की 20 मोटरसाईकिलें बरामद की है।

 

 

उन्होंने बताया कि पाबूबारी के रहने वाले अब्दुल खालिद व जामसर के रहने वाले विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से शहर के अलग- अलग क्षेत्रों से चोरी की गयी 18 बाइक व 2 स्कूटी को बरामद किया है। दोनों से पूछताछ की जारी है। जिसमें कई और चोटी की वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page