hellobikaner.in

Share

लखनऊ hellobikaner.in केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्ख़ास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला कर रही है। आज कांग्रेस इस मुद्दे पर देश व्यापी प्रदर्शन कर मौन व्रत भी रखा है।

 

लखनऊ में प्रियंका गाँधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्ख़ास्त करने की मांग पर प्रियंका बैठी मौन व्रत शामिल हुई है। हालांकि कांग्रेस के इस प्रदर्शन को सियासत से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। दरअसल बार बार यह कहा जा रहा है की लखीमपुर हिंसा मामले को बेस बना कर कांग्रेस चुनावी वैतरणी है उसे पार लगाने की कोशिस कर रही है।

लेकिन कांग्रेस कह रही है की हम गरीब और किसानों की आवाज उठा रहे है और इसलिए अगर इसके लिए हम पर  इस तरह के आरोप लगे तो भी हमें कोई फरक नहीं पड़ता है। लखीमपुर मामले में कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियका गाँधी खुद इस मामले को लीड कर रही है।

लखनऊ की गांधी प्रतिमा के पास आज उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियका गाँधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता आज सरकार के खिलाफ मौत व्रत धरना प्रदर्शन कर रहे है। लखीमपुर हिंसा मामले के बाद कांग्रेस का सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है इस मामले की जांच निष्पक्ष की जाए और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्ख़ास्त करने की मांग कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page