hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com  स्वर श्रृंगार कला केन्द्र समिति, बीकानेर द्वारा कल रविवार, 9 अक्टूबर को टाऊन हॉल में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

समिति अध्यक्ष पूनम मोदी  ने बताया कि सखी संस्कार म्यूजिक एवं आर्ट ग्रुप ने इस आयोजन में  सहयोग किया। ग्रुप की संस्थापक संध्या द्विवेदी के अनुसार इस प्रतियोगिता में गोल्डन वॉयस ऑफ बीकानेर का खिताब प्रथम शर्मा ने प्राप्त किया।

 

 

प्रथम वर्ग (आयु सीमा  15-30 वर्ष) में प्रथम स्थान प्रथम शर्मा, द्वितीय स्थान योगेश पुरोहित व तृतीय स्थान नितिन जोशी ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग  (आयु सीमा 31-50 वर्ष) में प्रथम स्थान रेनु वर्मा द्वितीय स्थान शालू सैन तथा तृतीय स्थान राजेन्द्र कुमार घारू ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महिला अधिकारिता विभाग में की उपनिदेशक मेघा रत्न रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रोज़ी श्रीवास्तव, डॉ.आलोक शर्मा एवं शुचि व्यास थे।

 

 

डॉ.कार्यक्रम को सफल बनाने में  डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव,  सीमा सैनी, अंजलि मित्तल,  नीलम सक्सेना, ज्योति गौड़, नन्दा वर्मा आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर बनवारी शर्मा, राजीव मित्तल,  डॉ. बी. एस. राठौड़, डॉ. मीरा श्रीवास्तव डॉ. शमिन्द्र सक्सेना, डॉ. गजेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page