hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहनआचार्य, hellobikaner.com  राजगढ़ विधायक ओर क्रीड़ा परिषद चेयरमैन पद्मश्री डॉ कृष्णा पूनिया की अनुशंसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविद सिंह डोटासरा ने सादुलपुर ग्रामीण ब्लॉक शहर ब्लाक अध्यक्ष पद पर सीताराम प्रजापति सिधमुख को नियुक्त करने पर आज विधायक निवास सादुलपुर में ग्रामीण ब्लोक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत का स्वागत और अभिनन्दन किया।

 

 

 

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने विधायक डॉ कृष्णा पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया सम्मान समारोह में विजय पूनिया पंचायत समिति सदस्य धर्मवीर सिहाग रामसरा ताल, श्याम सुंदर पूनिया गवालिसर, रोहित पूनिया, राजेंद्र सिंह पूनिया हँसियावास, शीशराम पूनिया रड़वा,सुरेश पूनिया हरपालु, सत्यभान गागड़वास, नरेश पूनिया बींजावास प्रताब प्रजापत, गुरदयाल हरपालु कुबड़ी, सिकंदर जाटू आदि ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया और आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं।

 

 

 

इस अवसर पर प्रजापत ने कहा कि जो जिम्मेदारी पीसीसी चीफ डोटासरा जी ने मुझे दी ह उसके लिए मै हरसम्भव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा और कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव ढाणी तक पहुचाने हेतु हर सम्भव प्रयास करुंगा तथा मेरी विधानसभा के लोगों की दिन रात सेवा करने में कोई कसर नही छोडूंगा।एक आम कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने और समान प्रतिनिधित्त्व एवं मान सम्मान देने पर  प्रजापति ने विधायक पद्म डॉ कृष्णा पूनिया मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया का बहुत बहुत आभार प्रकट किया है

About The Author

Share

You cannot copy content of this page