hellobikaner.com
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार मोदी आज रात 8 बजे देश के नाम अपना संदेश देंगे। जानकारों का मानना है की प्रधानमंत्री मोदी ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात कर सकते है। भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों पर किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का यह पहला सार्वजनिक बयान होगा।
प्रधानमंत्री मोदी जब भी जब जब 8 बजे देश को संबोधित करने आते है कुछ बड़ा सन्देश दे जाते है सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री मोदी आज आठ बजे भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर बात कर सकते है।
22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि भारत इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बौखला गया और सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।