hellobikaner.in

Share
बीकानेर, hellobikaner.in राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा बीकानेर की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक  जिला संगठन कार्यालय वकीलों की गली में जिला अध्यक्ष भंवर पोटलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने बताया कि 14,15 जून 2022 को सालासर, चूरू में प्रांतीय महासमिति अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।

 

जिसमें बीकानेर जिले से ब्लॉकवार सदस्यता अनुसार प्रांतीय महासमिति सदस्यों को भाग लेना है जिला मंत्री शिव शंकर गोदारा ने प्रांतीय महासमिति अधिवेशन बाबत बीकानेर जिले से ब्लॉकवार महासमिति सदस्यों की सूची प्राप्त कर प्रांतीय कार्यकारिणी को प्रेषित करने बाबत चर्चा की एवं सूची को अंतिम रूप दिया।

 

आज की जिला कार्यकारिणी बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने जिला कार्यकारिणी का  विस्तार करते निम्नानुसार मनोनयन सर्वसम्मति से किया:-

 

संयोजक,संघर्ष समिति – देवीलाल बिश्नोई
प्रवक्ता – भंवर सांगवा
महिला उपाध्यक्ष – रचना विश्नोई
संयुक्त महिला मंत्री – अनिता चौधरी
संयुक्त मंत्री – बीरबल रेगर,पन्नाराम डेलू,मोहम्मद सदीक
संगठन मंत्री – शिवरतन चाहर,जगदीश रामावत, लेखराम डेलू
 प्रचार मंत्री – भंवरलाल तरड़

 

 

कार्यकारिणी सदस्य:- मोहम्मद आरिफ, जगदीश कड़वासरा,सुनील भादू, गोविंदनाथ, अलसीराम कुम्हार, रामकुमार बामणिया,मनीष ठाकुर, राजू सोलंकी जिला प्रवक्ता भंवर सांगवा ने बताया कि आज की जिला कार्यकारिणी बैठक में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र भाटी,नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़, देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी,देहात मंत्री सोहन कुकणा, जिला उपाध्यक्ष अरुण गोदारा, जगदीश डिडेल, रूप सिंह चौहान, राजेश तरड़,मोहम्मद सदीक आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया

About The Author

Share

You cannot copy content of this page