Share

बीकानेर hellobikaner.com द पुष्करणाज फाऊंडेशन बीकानेर की ओर से पुष्करणा दिवस के अवसर पर अजित  फाऊंडेशन सभागार में उललेख्नीय कार्यो के लिए समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डॉ. राजू व्यास (डायरेक्टर, एसकोर्ट हॉस्पिटल,नई दिल्ली) व गोकुल जोशी (समाज सेवी, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) एवम विशिष्ट अतिथि नथमल पुरोहित, शिवराज छंगाणी (साहित्यकार) अध्यक्षता कमल रंगा थे।

 

मुख्य अतिथि डॉ व्यास ने बत्ताया की समाज में व्याप्त कुरुतियो को समाप्त कर प्रतिभाओ को आगे आने की प्रेरणा देनी चाहिए, उन्होने समाज की प्रतिभाओ से कहा की वे प्रतियोगिता के इस दौर में लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़े, समाज और राष्ट्र को आपसे बहुत अपेक्षाएँ  हैं। पुष्करणा से कोई डॉक्टर बनता हैं तो दिल्ली आकर मुझसे मिले।

 

 

इसी क्रम में गोकुल जोशी ने बत्ताया की युवाओ एवं समाज को वर्तमान परिपेक्ष्य में हो रहे घटनाक्रम की जानकारी दी और कहा कि प्रतिभाओ को आगे बढने के लिए प्रत्येक प्रकार की सहायता के लिए समाज तैयार है। उन्होने कहा कि  सरकारी नौकरी के अलावा युवाओं को व्यवसायिक कार्य मे भी आगे आना चाहिए।

 

 

विशिस्ट अथिति पण्डित नथमल पुरोहित ने बताया की समाज में युवा वर्ग को अपने धर्म-कर्म और पूजा -पाठ से विमुख नही होना चाहिए, सनातन धर्म के साथ भगवान मे आस्था और विश्वास रखना चाहिए, नशीले पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए।

 

 

इसी क्रम में शिवराज छगाणी ने बताया की  समाज  को वर्तमान परिपेक्ष्य में  भविष्य की  सम्भावनाओ मे चिंतन और  मनन  करना चाहिए। साहित्य से ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। अध्यक्षता में कमल रंगा ने सम्मानित होने वाले सभी को  हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि समाज मे इस तरह का आयोजन होना चाहिए जिसे समाज के युवा वर्ग  मे उत्साह वर्धन होता है ।

 

 

द पुष्करणाज फाऊंडेशन के अध्यक्ष राजेश रंगा ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि समाज को नई दिशा की जरुरत है, आज के युवा वर्ग को सजग रहना होगा तभी वह विकाशशील होगा।

 

 

इसी क्रम में  सचिव  कृष्ण  चन्द पुरोहित ने सस्था  का परिचय देते हुए बताया की संस्था छोटे से छोटे कार्य कर समाज में  अपना  स्थान रखता है समय-समय पर खेल, कला एवं संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और  समाज सेवा में   नियमित रूप से  आयोजन करता  रहेगा । गौरी शंकर  व्यास व महेश  छंगाणी ने बताया की विशिष्ट जन के सम्मान में विमल किशोर  पुरोहित, दिलिप  जोशी, शंकर लाल  पुरोहित, सुरेन्द्र व्यास, राकेश हर्ष, सुनील बोडा, लक्ष्मी नारायण  व्यास, गोपी किशन छंगाणी आदि शामिल थे।

 

 

राममूर्ती व्यास व महेंद्र  आचार्य  ने बताया की  अलग-अलग कार्य में  उलेख्नीय प्रतिभाशाली में जागृति  पुरोहित( शिक्षा रतन अवार्ड),  डॉक्टर आशीष जोशी (चिकित्सा  अवार्ड), हरिशंकर  आचार्य (लोक सेवा अवार्ड), डॉक्टर राहुल  हर्ष (समाज  सेवा व चिकित्सा  अवार्ड), राजेंद्र  व्यास (शिला  लेख  शोधन अवार्ड),नमामि  शंकर  आचार्य  (साहित्य  अवार्ड),बजरंग  व्यास (खेल रतन अवार्ड), विजय कुमार  ओझा  ( नाट्य  एव रम्मत  अवार्ड),दुर्गा दास  छंगाणी (जनसेवा), विपिन  पुरोहित  (कला एवं संस्कृति  अवार्ड), गोपाल नारायण व्यास( धर्म-क्रम आध्यात्मिक अवार्ड),राम चन्द्र पुरोहित (समाज सेवा अवार्ड) आदि को सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन किशन पुरोहित (अध्यापक) ने किया ।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page