hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com  बीकानेर में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले  पुष्करणा महाकुंभ में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रंखला में गुरुवार को फलोदी में स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया तथा ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का आह्वान किया।

 

 

 

पुष्करणा ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष महेश व्यास ने बताया कि महाकुंभ का उद्देश्य पुष्करणा समाज में शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान, सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश, युवाओं के कौशल एवं रोजगार का प्रशिक्षण और महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा करना है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि सभी स्वजातीय बंधु एक जाजम पर साथ रहेंगे तो बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा घर-घर संपर्क भी किया गया। इस अवसर पर नवरतन व्यास (पप्पू पुलिस), बद्रीप्रसाद ओझा, नवनीत पुरोहित, मनोज व्यास,  फलोदी से मेघराज कल्ला, नरेश व्यास, बृजमोहन बेणावत, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, कन्हैयालाल व्यास, पार्षद अशोक व्यास, रमेश, हरीश व्यास, जयप्रकाश थानवी मौजूद रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page