hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com  भारी बारिश के कारण जोधपुर मण्डल के राई का बाग स्टेशन पर पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-

 

 

आंशिक रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 26.07.22 को अबोहर से रवाना हुई है वह रेलसेवा मेड़ता रोड तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मेड़ता रोड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।
2. गाडी संख्या 14824, रेवाड़ी -जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 26.07.22 को रेवाड़ी से रवाना हुई है वह रेलसेवा बनाड़ तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बनाड़ -जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।
3. गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को जोधपुर के स्थान पर मेड़ता रोड स्टेशन से बठिण्डा के लिए प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-मेड़ता रोड स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को जोधपुर से चलने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर- फलोदी जंक्शन लालगढ़-बीकानेर होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 26.07.22 को दादर से चलने वाली  रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर- फलोदी जंक्शन -लालगढ़-बीकानेर होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 14866, जोधपुर-वाराणसी रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को जोधपुर से चलने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर- मारवाड़ जंक्शन- मदार जं- फुलेरा होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 22474, बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर रेलसेवा दिनांक 26.07.22 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर फलोदी-लालगढ़-बीकानेर होकर संचालित होगी।

 

 

 

आंशिक रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 04840, बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.22 को बाड़मेर से रवाना होगी वह भगत की कोठी तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

 

रेलसेवायें रद्द 
1. गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी– त्रीचिरापल्ली रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20482, त्रीचिरापल्ली – भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 30.07.22 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14810, जोधपुर – जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14809, जैसलमेर –जोधपुर रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 14891, जोधपुर – हिसार रेलसेवा दिनांक 27.07.22 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 14898, हिसार – बिकानेर रेलसेवा दिनांक 28.07.22 को रद्द रहेगी।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page