Share

जयपुर hellobikaner.com राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार में अगस्त में होने वाले बदलाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक तरफ नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है वही संगठन को नए ब्लॉक अध्यक्ष व मिलने ब्लॉक अध्यक्ष भी मिलने है। बताया जा रहा है की इस बार कई बड़े मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है।

 

 

जब पिछली बार कांग्रेस सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ तो उसमे नए मंत्री बनाए गए थे। बड़ी बात यह है की उस वक़्त किसी भी मंत्री को हटाया नहीं गया था। अब एक साल बाद राजस्थान में चुनाव होने है। इसलिए सरकार कुछ ऐसे चेहरे सामने लाएगी जिससे चुनाव के वक़्त उन पर दाव लगाया जा सके व कामकाज को भी और बेहतर बनाया जा सके।

 

 

हालाँकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कई बैठकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल और काम नहीं करने वाले मंत्रियों को हटाने की संकेत दे चुके है। जानकारी के अनुसार नगर विकास न्यास बोर्ड सहित कई अनेक राजनीतिक नियुक्तियां जल्द होने वाली है।

 

 

राजनितिक विशेषज्ञों की माने तो PCC सदस्य के आलावा मनोनीत सदस्य व ब्लॉक अध्यक्षों की सूची बन कर तैयार है।बस घोषणा होनी बाकि है। प्रदेश में अधिकत रजिलाध्यक्षों के पद भी खाली पड़ें हैं। जिन पर लगभग सहमति बन गई है।

 

 

बताया जा रहा है की 15 अगस्त से पहले ही संगठन को नया रूप दिया जा सकता है। काफी लम्बे समय से जिलाध्यक्ष रहने वालों को हटाना पड़ सकता है। वही जल्द ही PCC अध्यक्ष अपना 2 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page