कलेक्टेªट के आगे पंकज प्रजापत हत्याकांड को लेकर हो रहे महापङाव मे सर्व समाज के लोगों को संबोधित करते उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी, hellobikaner.com चूरू कलेक्ट्रेट पर पंकज प्रजापत हत्याकांड को लेकर हो रहे महापङाव मे राजस्थान सर्व कुम्हार  महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया। सर्व समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के राज में खुलेआम गैंगवार हो रही है।

 

 

आरोपियों को पुलिस प्रशासन पकड़ने में विफल हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हो  रहे। तो आमजन को इंसाफ कहां से मिलेगा। आज के समय में अगर जिलें में अगर कोई नकारा है तो वो जिले की पुलिस है। क्योंकि अपराधी के जब भी किसी घटना करने की मन में आती है। और  अपराधी किसी जघन्य घटना को अंजाम देते जाते है। बाद में पुलिस कार्रवाई के नाम पर लिपापोती कर फाईलों को धूल के अंबार रख देती है।

 

 

 

जब राजस्थान सरकार ही गुंगी बनी बैठी है, तो पुलिस के अधिकारी की तो आंखे अपने आप ही नशे में रहेगी। पुलिस के पास जब भी कोई जाता है, तो सबसे पहले पुलिस परिवादी को उसी दिन से ही लूटने का काम करती है। पुलिस की तो आंख तब खुलती है। जब जिला मुख्यालय पर कोई बड़ा आन्दोलन होता है। पूर्व विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि तारानगर  एसएचओं ने लूट मचा रखी है।

 

 

एसपी बनकर कार्य कर रहा हैं। लेकिन एसपी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता है। ऐसे में आमजन को क्या सुरक्षा मिलेगी। राजस्थान सर्व कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने बताया कि पंकज की हत्या के आज 2 माह बाद भी हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस के नकारात्मक रवैया से परेशान होकर समाज को यह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा ताकि पंकज के परिवार को नया मिल सके।

 

 

दोषीयो को गिरफ्तार  नही करने तक अनिश्चितकालीन महापङाव में महासभा द्वारा पुलिस व आरोपियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन  किया गया। महापङाव में कामरेड निर्मल प्रजापत, राजस्थान सर्व कुम्हार महासभा प्रदेश महामंत्री चन्द्रप्रकाश गुरी, कॉमरेड निर्मल प्रजापत, सरपंच ठिमोली संजय प्रजापत आदि ने राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था को ठप्प बताया।

 

 

इस अवसर पर राजस्थान सर्व कुम्हार महासभा के प्रदेश महामंत्री चन्द्राराम गुरी, पूर्व विधायक मनोज शर्मा,  पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, तारानगर के विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़, प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, महेंद्र चंदवा, पूर्व सरपंच कृष्ण प्रजापत,  पूर्व प्राचार्य दलीप पुनिया, निर्मल प्रजापत कामरेड, रामरतन सिहाग, सरपंच प्रत्याशी राजपुरा मनोज लाटा, बीदासर पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभारिया , रतनगढ़ पार्षद राजेन्द्र बबेरवाल, नाकरासर सरपंच प्रत्याशी दौलतराम किरोड़ीवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

 

 

इस अवसर पर ठिमोली सरपंच संजय प्रजापत, पार्षद लिखमीचंद प्रजापत, मिडिया प्रभारी किशनलाल किरोड़ीवाल, अर्जुन सिरसवा, गोपाल राम बबेरवाल, श्रीचंद पेंसिया, सोहनलाल किरोड़ीवाल, आदि ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संचालन महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत व ठिमोली सरपंच संजय प्रजापत ने किया।

 

 

महापंड़ाव के दौरान एसपी कार्यालय में एसपी दिगन्त आनन्द के साथ उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, तारानगर विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़, कामरेड निर्मल प्रजापत, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बसन्त शर्मा व मृतक का चचेरा भाई संदीप आदि ने वार्ता की। वार्ता में मृतक को मुआवजे के रूप में विभिन्न योजनाओं में 10 लाख 60 हजार देने पर, आरेापियों को 20 दिनों में गिरफ्तार करने, एसआईटी की टीम बनाने आदि मांगों को लेकर महापड़ाव को स्थगित किया गया।

 

 

उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने बताया कि अगर ये मांगें नहीं मानी गई तो 20 दिन बाद फिर से आन्दोलन होगा। जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page