Share

बीकानेर। नोखा रोड समीप बाबा रामदेव नगर में गत कई समय से नाली व्यवस्था सुचारू नहीं होने से क्षेत्र में गंदा पानी फैला रहता है। बीती रात एक महिला के मार्ग में फैले कीचड़ में फिसलने से हालत गंभीर हो गई थी। दुर्घटना के मद्देनजर क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया तथा पार्षद को बुलाकर नाली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी की।
20161215_112848

20161215_115833

न पक्की सड़क, न ही नालियां…….
नोखा रोड समीप बाबा रामदेव नगर में न तो पक्की सड़क बनी हुई है और न ही नालियां बनाई गई हैं जिससे घरों का पानी मार्ग पर फैल जाता है, जिससे आए दिन लोग उस कीचड़ में फंस जाते हैं। दिन में तो फिर भी राहगीर जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन शाम होने के बाद अक्सर फिसलकर लोग चौटिल हो जाते हैं।
नहंी हो रही सुनवाई……..
बाबा रामदेव नगर वार्ड 25 में आता है तथा क्षेत्र की हालत काफी दयनीय है। बगैर बारिश ही कीचड़ फैला रहता है एवं मुख्य मार्ग होने के बावजूद भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। पार्षद को भी इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन व्यवस्थ जस की तस है। —हरिकिशन गहलोत, क्षेत्रवासी
जल्द होगी व्यवस्थाएं सुचारू
क्षेत्रवासियों ने इस बारे में जानकारी दी और एक-दो बार पहले भी क्षेत्र में पक्की सड़क व नाली बनाने के लिए निगम में मुद्दा उठाया भी गया लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है। फिर भी पूरी कोशिश करके पुख्ता व्यवस्था करवाई जाएगी। – नानू देवी वार्ड पार्षद- 25
शीघ्र हो समस्या का समाधान…
बीती रात हुई दुर्घटना से क्षेत्रवासी आक्रोषित हैं तथा इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो प्रदर्शन करके प्रशासन को चेताया जाएगा। महापौर एवं पार्षद को इस सम्बन्ध में जानकारी भी दे दी गई है लेकिन कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं हो सकी है। – गोविन्द सिंह भाटी, भाजपा जिला मंत्री, (जोधपुर देहात)

About The Author

Share

You cannot copy content of this page