Share
हैलो बीकानेर,। आर आर क्रिएषन द्वारा प्रस्तुत एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर द्वारा निर्मित वृतचित्र सड़क-सूत्र का विमोचन सार्वजनिक निर्माण विभाग के बीकानेर के कार्यालय में अधीक्षण अभियंता बसंत कुमार आचार्य के कर-कमलो से हुआ। इस अवसर पर बसंत कुमार आचार्य ने कहा कि वृतचित्र निर्माण का उद्देष्य यह था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत गांव-गांव व ढ़ाणी-ढ़ाणी तक बनी सड़कों से आम जन-जीवन विषेशकर महिलाओं का सर्वांगीण विकास हुआ है।
banner
जिससे ग्रामीण महिलाएं सरकारी योजनाओं से लाभांवित हो रही है का फिल्मांकन किया गया है। रामसहाय हर्ष के प्रभावी निर्देशन में बने इस वृतचित्र को मुख्य अभियंता सी.एल.वर्मा के अनुसार राज्य स्तर इसका चयन हुआ है। इसे आने वाले दिनों में मंत्रालय में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शित अधिशाषी अभियंता मुकेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि साहित्यकार व पत्रकार हरीष बी.शर्मा द्वारा लिखित इस वृतचित्र को प्रस्तुतीकरण बेहद प्रभावी एवं सीमित समय में विशय को सटीक ढंग से आर आर क्रिएशन द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
वृतचित्र का संपादन येशूदास भादाणी ने किया वही छायाकंन में अनिल बोहरा एवं रंजन हर्ष ने अपनी भुमिका निभाई। वृतचित्र के निर्माण में हैलो बीकानेर संपादक राजेश के ओझा, रामाकांत हर्ष, मनीष पारीक, धनंजय गहलोत, रजनीश जोशी, विजय तंवर, जयदीप उपाध्याय,उदय व्यास, चन्द्रशेखर जोशी, मनोज सुथार, निकिता हर्ष ने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। वृतचित्र विमोचन के अवसर पर अरविन्द माथुर निखिल, के.के.बोहरा, मैनपाल, मनोज दुबे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुशिल जोशी ‘आइया महाराज’ ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page