Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  गणगौर महोत्सव के उपलक्ष पर स्व. प्रहलाद दास जी देराश्री, स्व. चौरूलाल जी देराश्री (चमचम महाराज) स्व. श्रीमती सरस्वती देवी, स्व. शिव कुमार देराश्री व स्व. संतोष देवी की पावन स्मृति मे गणगौर गीत व भजन पुस्तक का तीसरा संस्करण का विमोचन आज पं. जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा)जेठानंद जी व्यास (विधायक) मुकेश कॉमेडियन, राजेन्द्र प्रसाद जी व्यास (ममू महाराज) श्याम जी देराश्री, श्रीलाल छंगाणी, के के छंगानी,नारायण जी ओझा व गायत्री मण्डल के सभी सदस्यों के हाथों से श्री गायत्री माता मंदिर मे किताब का विमोचन किया गया।

पुस्तक के प्रकाशक राकेश कुमार देराश्री व अशोक कुमार देराश्री ने बताया कि किताब में गणगौर माता के गीत व भजनों के बारे में वर्णन किया गया है। देराश्री ने बताया की कुल तीन हजार किताबों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

निशुल्क किताब के लिए इस नंबर 8387865505 पर संपर्क करे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page