hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, चूरू, सादुलपुर( मदनमोहन आचार्य) राजगढ़ निवासी, सभी के जाने-माने व्यक्तित्व गौ भक्त हरिराम तोला का रविवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 30 जुलाई, रविवार की शाम को अंतिम यात्रा लुहारी वाला मौहल्ला (केसराजी मंदिर – शीतला बाजार मार्ग) में स्थित उनके निवास स्थान से आरंभ होकर नरहडियान मौहल्ले वाली श्रीमोक्ष भूमि पहुंच कर अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

 

राजगढ़ शहर के जाने-माने अग्रणी सेवा भावी अशोक तोला के पिताजी हरिराम राजगढ़ जुबिली पिंजरापोल गौशाला के ट्रस्टी थे। इसके अलावा नगर की अन्य प्रमुख संस्थाओं में भी समय-समय वह पर दायित्व निर्वहन कर सेवाएं देते रहें हैं।

 

 

 

गौ भक्त श्री हरिराम तोला के निधन पर राजगढ़ शहर के प्रमुख सेवाभावी डाक्टर रामावतार सोनी, प्रमुख फिजिशियन डॉ जय सुलोचना लखटकिया, डॉ अरविन्द डॉ सुमन झाझडिया, डॉ विनोद डॉ उर्मिल अग्रवाल, जैन अस्पताल के एमडी सुरेंद्र शर्मा पारीक, स्वतंत्र पत्रकार मदन मोहन आचार्य, श्याम जैन, विनोद गौतम भंवर सिंह राजपूत, ब्यूरो चीफ सुनील यादव , युवा व्यापारी प्रशांत मुरारका, खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम डोकवावाला संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन मोहता, चूरू जिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राहुल पारीक, विनोद डोकवा वाला, अशोक सरावगी,ओम मोदी, उमेद मुशर्रफ, अनिरुद्ध पाटोदिया मंंगतूराम शर्मा, सहित राजगढ़ नगर पालिका के अनेक पार्षद गणों,पवन बैरासरिया, कैलाश लुहारी वाला धर्मचंद ,सोनी शंकर महाराज, महंत जगदीश पुरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रीतोला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page