Rajsthan News

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, धौलपुर, hellobikaner.com राजस्थान के धौलपुर में इनामी अपराधी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने की जानकारी मिली है।

 

 


एक लाख 21 हजार रुपए के इनामी डकैत केशव गुर्जर के गिरोह की तलाश के लिए पुलिस ने धौलपुर के डांग क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है जिसमें डकैत सरगना पुलिस की टीम जिले के बाड़ी डांग क्षेत्र में डकैत की तलाश कर रही है। सर्च अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस धर्मेंद्र सिंह कर रहे हैं। रविवार रात से धौलपुर पुलिस बीहड़ों में सर्च कर रही है। भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

 


बताया गया है कि डकैत केशव गुर्जर और उसके साथियों से पुलिस की धोंध के जंगल मे मुठभेड़ हुई। सूत्रों के अनुसार डकैत केशव गुर्जर को गोली लगने के बाद उसको बीहड़ों से धौलपुर अस्पताल लाया जा रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page