Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, hellobikaner.com आज भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भयंकर एसिडेंट हुआ है। जिसमें पंत बुरी तरह से घायल हुवे है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना एनएच 58 पर हुई। फिलहाल पंत को रुड़की से देहरादून ले जाया गया वहां की मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।  पंत को इलाज के लिए दिल्ली लाया जाएगा जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी होगी।

 

हादसा इतना खतरनाक था कि उसकी कार में आग लग गई थी। वहां पर मौजूद लोगों ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर पंत को बाहर निकाला, पंत के कार से बाहर आते ही कार में आग लग गई।

कार में और कितने लोग थे इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। कार को पंत खुद ड्राइव कर रहे थे, हादसा आज सुबह करीब 5: 30 बजे हुआ है। इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहे है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंत को नींद की झपकी आने से कार अनियत्रित हो गई और कार का एसीडेंट हो गया। हादसे के वक्त कार के अंदर कई लाख रुपए थे जो सड़क पर गिर गए जिसे लोग उठाकर जेब में भर रहे थे।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page