Share

बीकानेर hellobikaner.in बीकानेर शहर में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जारही है। इस दिशा में बीकानेर शहर के समस्त लोगों को डेंगू रोग के प्रति जागरूक करने के लिए RNB ग्लोबल विश्वविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के द्वारा एक जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी और संकाय सदस्य डेंगू वारियर का रोल निभाएगा।

 

RNB ग्लोबल यूनिवर्सिटी का “इस रविवार डेंगू पे वार” 17 से, डेंगू रोग के प्रति जागरूक करने के लिए आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय बीकानेर रविवार 17 अक्‍टूबर से 4 नवंबर दीपावली तक तक “इस रविवार डेंगू पे वार” अभियान चलाएगा।

इस अभियान में विश्वविद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी और संकाय सदस्य डेंगू वारियर का रोल निभाएगा। अभियान में शामिल सभी विद्यार्थी तथा संकाय सदस्य अपने अपने घरों में जमा हुए पानी को साफ करेंगे और इस सफाई अभियान कि सेल्फी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित करेंगे।

अभियान के अंतर्गत लोगों को डेंगू बीमारी की जानकारियां विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध करवाई जाएगी। विवि ने लोगों से आव्‍हान किया है कि वे भी इस अभियान में डेंगू वारियर बनकर आरएनबी का साथ दे सकते हैं और अपने शहर को डेंगू से मुक्त कर सकते हैं।

इसके लिए उनको अपने घर में सफाई करते समय एक सेल्फी लेनी होगगी और सेल्‍फी को हैशटैग #dengue  #DengueWarrior #Denguewarrior #dengueawareness  #fightthebite  #denguefever के साथ अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करना होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page