hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क , बीकानेर, hellobikaner.com बीकानेर में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे है। औसतन हर रोज एक चोरी के बाद अब सरेरहा दिन दाहड़े लूट की घटनांए भी सामने आ रही है। ताजा मामला गंगाशहर क्षेत्र का है, जहां तक वृद्ध महिला से एक व्यक्ति कान में पहना सोने का झुमका लूटकर भाग गया।

 

 

 

 

 

 

 

गंगाशहर थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बतया गया है कि श्रीरामसर के सरकारी स्कूल के पास रहने वाले मदन पंवार ने बताया कि उसकी दादी छोटा देवी अपने घर के पास ही एक प्लाट पर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन रोका और कान में पहना सोने का झुमका छीन लिया। दादी को कुछ समझ नहीं आया इससे पहले वो भाग गया।

 

 

 

 

 

 

 

इससे वृद्ध महिला के कान में भी चोट आने के बाद मौके पर पहुंच लोगो ने उस व्यक्ति का पीछा भी किया  लेकिन वो भाग गया। गंगाशहर थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फूटेज में देखी जा रही है वीडीओ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page