hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर। राउण्ड टेबल इंडिया संस्था 314 की ओर से सुजानदेसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो क्लास रूम बनवाये गये। नवनिर्मित क्लास रूम का उद्घाटन आज गुरूवार को वरूण मुरदीया, अंकित हिमतत्राटा और अंकित मिश्रा (राउण्ड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अधिकारी) के कर कमलों से किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रसान्त रामपुरिया ने बताया कि दो क्लास रूम व कॉरीडोर का निर्माण करीब सात दिनों में पुरा किया गया। जिसमें करीब 15 लाख रूपये की लागत आई है।

रामपुरिया ने बताया कि प्राजेक्ट कन्विनर अनिरूद्ध गोयल व नितेश दफ्तरी के सानिध्य में ये निर्माण कार्य पुरा करवाया गया। राउण्ड टेबल के सेकेट्री अंकित मित्तल ने बताया कि विद्यालय में अभी भी कुछ कमिया है, जिसमें मुख्य रूप से टेबल व कुर्सिया नहीं है। वो भी राउण्ड टेबल इंडिया संस्था 314 द्वारा जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जायेगी।

कार्यक्रम में एज्यूकेशन डिपार्टमेंट के दीलिप परिहार व कमलकान्त स्वामी का अभिनन्दन किया गया व राउण्ड टेबल इंडिया संस्था ने सभी बच्चों को नाश्ता व स्टेशनरी बांटी। कुछ ही दिन पहले राउण्ड टेबल इण्डिया ने रिडमलसर सरकारी स्कूल में दो क्लास रूम का निर्माण करवाया व टेबल-कुर्सिया का दान दिया था। राहुल अग्रवाल ने सिरेमिक्स के ऑनर सिर्द्धार्थ गुप्ता को क्लास रूम में टाईल्स देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, सौरभ बंसल, अतुल डूडी, अभिषेक कोठारी, संदीप अग्रवाल, गीतिकाअग्रवाल, अनिरूद्ध गोयल, राहुल अग्रवाल, अंकित मित्तल, नितेश दफ़्तरीआदि उपस्थित हुए।

अन्त में अतुल डूडी ने कहा कि राउण्ड टेबल इंडिया संस्था ने अभी तक 6000 कक्षाओं का निर्माण करवाया है और सुजानदेसर के इन दो क्लास रूम में 100 बच्चों का भविष्य 25 साल के लिए सुरक्षित रहेगा। यह संस्था हमेशा मदद के लिए तैयार रहती है। जिससे की हमारी आने वाली पीढी का भविष्य सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम का संचालन गीतिका अग्रवाल ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page