hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। इसे सचिवालय मार्च (‘नबन्ना मार्च’) नाम दिया गया।

 

 

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सचिवालय पहुंचने ही नहीं दिया और बीच में ही रोक दिया। इस दौरान ने पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

 

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया है। भाजपा का आरोप है कि ममता सरकार करप्शन में डूबी है। यह मार्च इसी के खिलाफ है।

भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, ‘बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ नहीं है, इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं।’ दिलीप घोष ने बंगाल पुलिस पर तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page