Share

बीकानेर, । महापौर नारायण चौपडा ने कहा कि पुष्करणा समाज का सामूहिक सावा पांच शताब्दी से अधिक पुराने बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर है। इस धरोहर की परम्पराओं, आदर्शों को बनाएं रखना हम सभी शहर वासियों का दायित्व है। कम खर्च में सामूहिक विवाह वर्तमान की आवश्यकता है।
चौपडा मंगलवार को मोहता चौक में नगर निगम की ओर से पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह पर नगर निगम की ओर करवाएं गए नाली नाला व रोशनी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। जायजा लेते समय पुष्करणा समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि विवाह बंधन में बंधने वाले नव दम्पत्तियों के लिए नगर निगम की ओर से विशेष विवाह पंजीकरण शिविर लगाया जाएंगा। पंजीकृत नवदम्पत्तियों को राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएंगा। इस अवसर पर पार्षद प्रेमरतन जोशी, राजा सेवग, आनन्द व्यास, वेद व्यास आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
01
पुष्करणा ओलम्पिक सावे पर मोहता चौक में पुष्टिकर सावा व्यवस्था समिति की तरफ से भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में 4:30 बजे के बाद आने वाले प्रथम तीन विष्णुरूपी दूल्हों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम आने वाले दूल्हें को 11 हजार नगद राशि के साथ कन्दोला, गैस कनेक्शन, गणगौर सेट, होटल में एक दिन के लिए खाना सहित अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले दूल्हों को 7 हजार व 5 हजार नगद इनाम के साथ अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे।प्रेम मिष्ठान भण्डार के वेदप्रकाश अग्रवाल की तरफ से प्रथम आने वाले तीनों दूल्हों को मिठाई का गिफ्ट हैंपर प्रदान किया जाएगा। मंगलवार तक इस ओलम्पिक में 111 शादियों का पंजीयन हुआ हो चुका है। संस्था अध्यक्ष शंकरलाल हर्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए जिला कलेक्टर वेदप्रकाश, एस.पी.अमनदीप सिंह कपूर, सीओसिटी किरण गोदारा, सत्यप्रकाश आचार्य, जनार्दन कल्ला, रामकिशन आचार्य को आमंत्रित किया गया है। सावे से एक दिवस पूर्व मोहता चौक में सफाई व लाईट व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महापौर नारायण चौपड़ा पहुंचे। इस अवसर पर उमाशंकर आचार्य, हीरालाल हर्ष, एस.एन.आचार्य, अशोक व्यास,राजा सेवग, प्रेमरतन जोशी, आनन्द व्यास, आंेकार हर्ष, चांदरतन श्रीमाली, भैरूरतन हर्ष, घनश्याम लखाणी, मनमोहन हर्ष सहित अनेक लोगों ने महापौर का सावे की व्यवस्थाओं प्रति आभार जताया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page